फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर सेर में मेधावियों को किया सम्मानित

Krishan Singh Updated Fri, 05 Dec 2025 02:20 PM IST

झंडूता उपमंडल के सरस्वती विद्या मंदिर सेर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट, झंडियों और फूलों से सजा नजर आया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटिका और कविता पाठ शामिल रहे। इसके बाद मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें