राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से 48वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन 8 दिसंबर से किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां जा रही हैं। यह बात बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एथलेटिक मीट 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक लुहणू मैदान में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के नौ जिलों के 60 महाविद्यालयों से करीब 600 एथलीट भाग लेंगे। तीन दिवसीय एथलेटिक मीट में ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए सभी टीमें शाम 7 बजे पहुंच जाएगी। 8 दिसंबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मार्च पास्ट की सलामी लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। समापन समारोह के मुख्यातिथि पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर रहेंगे। वह विजेता खिलाड़ियों को टॉफी देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को सफल भव्य बनाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न कमेटियां गठित करके तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रत्येक समिति को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारू रूप से पूरी हो। इस अवसर पर प्रो. प्रेमजीत, प्रो. रणजीत, प्रो. श्रवण, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. नम्रता, डॉ. नवेंदु, डॉ. हेमा, प्रो. अश्विनी, प्रो, तेजसिंह, डॉ. संजुबाला, प्रो. पुनीत, प्रो. मोनिका आदि उपस्थित रहे।