फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर जिला परिषद अध्यक्ष बने लेखराम ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर प्रोमिला देवी निर्वाचित

जिला परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष पद पर जुखाला वार्ड से निर्वाचित सदस्य लेखराम ठाकुर का चयन किया गया है, जबकि ननावां वार्ड से निर्वाचित सदस्य प्रोमिला देवी को जिला परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद पर चुने गए लेखराम ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी वार्डों के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उपाध्यक्ष चुनी गई प्रोमिला देवी ने भी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिला परिषद की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला परिषद प्रभावी भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें