एसपी बिलासपुर एसपी संदीप धवल ने कहा कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में माैके पर जांच में साक्ष्य मिले और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनपुट मिली है। जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम फिल्ड में जाकर टारगेट का पीछा कर रही है। एक गाड़ी को भी जांच में शामिल किया है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि वे यहां के नहीं हैं। इसलिए पुलिस को जांच में समय लग रहा है। लेकिन साक्ष्यों व लीड के आधार पर जल्द ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब होगी।