फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा बोले- केंद्र से जारी फंड को खर्च नहीं कर पाई राज्य सरकार, यह लोगों के साथ अन्याय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातची में नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हर समय प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को सहायता राशि जारी की है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी करोड़ों का फंड केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को जारी किया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार उस पैसे का अभी तक पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाई है जो इस प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय है। इससे पहले नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने डॉ. बिंदल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की। कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस मुलाकात के दौरान भाजपा संगठनात्मक मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें