फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: एचपी शिवा परियोजना से बदली लंझता की तस्वीर, लीची की खेती से किसानों को नई उम्मीद

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत लंझता में एचपी शिवा परियोजना किसानों के लिए नई संभावनाएं लेकर आई है। परियोजना के तहत लीची की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा मिलने से ग्रामीणों को भविष्य में बेहतर आय की उम्मीद जगी है। कई बागों में अब पौधों पर फल आना भी शुरू हो गया है। वर्ष 2019-20 में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 13.5 हेक्टेयर क्षेत्र में 54 किसानों ने 10 हजार से अधिक लीची के पौधे लगाए हैं। शुरुआती चरण में 500 पौधों का रोपण किया गया था, जबकि बाद के वर्षों में इस अभियान का विस्तार करते हुए 9,505 अतिरिक्त पौधे लगाए गए। परियोजना के अंतर्गत किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक और 20-20 हजार लीटर क्षमता के सात अन्य टैंक बनाए गए हैं। इसके साथ ही बागवानी विभाग किसानों को समय-समय पर वैज्ञानिक खेती, पौधों की देखभाल और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रहा है। परियोजना से जुड़े किसान प्रकाश चंद और लता देवी का कहना है कि पौधों पर अच्छी गुणवत्ता के फल आने लगे हैं। उनका मानना है कि जैसे-जैसे बाग पूरी तरह तैयार होंगे, उत्पादन बढ़ेगा और इससे उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्पादन अपेक्षा से कम रहा, लेकिन भविष्य को लेकर वे आशावान हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं और किसानों की मेहनत के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने किसानों से बागवानी आधारित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें