फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन चुनाव विवाद, पूर्व महासचिव रत्न लाल ठाकुर ने लगाया ये आरोप

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के चुनावों को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कबड्डी कोच और पूर्व महासचिव रत्न लाल ठाकुर ने सिरमौर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रत्न लाल ने कहा कि कार्यकारिणी के महासचिव की ओर जारी अधिसूचना के बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। सिरमौर में हुए इस चुनाव में पदाधिकारियों का चयन किया गया। लेकिन महासचिव अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव को रद्द बता रहे हैं। रतन लाल ने आरोप लगाया कि कुछ पदाधिकारी केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए चुनाव रद्द करवा रहे हैं। इस बार कार्यकारिणी में उन लोगों को चुना गया था, जिन्होंने कबड्डी के विकास में वास्तविक योगदान दिया है। लेकिन अपनी कुर्सी खोने के डर से चुनाव रद्द कर दिए गए। रत्न लाल ने यह भी कहा कि कबड्डी का विकास ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें