अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनेटा महाविद्यालय इकाई ने महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में महाविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास उगी हुई झाड़ियों को काटा। परिसर की स्वच्छता के साथ नशामुक्त वातावरण के निर्माण का संदेश भी समाज को दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अभिषेक गुलरिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वच्छता नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक स्वच्छता की चेतना जगाना भी था। शिक्षा स्थल केवल ज्ञान का नहीं, संस्कारों का भी केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने परिसरों को स्वच्छ और प्रेरणादायक बनाएं।