फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग बोले- दो दिनों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय के बाहर देंगे धरना

नगर परिषद घुमारवीं में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रहा है। घुमारवीं में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत नहीं है, इसलिए वह चुनाव प्रक्रिया में देरी करवाकर सत्ता और धनबल के माध्यम से भाजपा पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि नगर परिषद चुनाव संपन्न हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव प्रक्रिया को लगातार टाला जा रहा है, उससे प्रशासन की मंशा पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा पार्षदों से संपर्क कर उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के सभी पार्षद एकजुट हैं और किसी भी प्रकार के दबाव अथवा लालच में आने वाले नहीं हैं। राजेंद्र गर्ग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो भाजपा अपने सभी निर्वाचित पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय घुमारवीं के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें