फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झंडूता क्षेत्र के सुन्हानी में जिला स्तरीय नलवाड़ मेला शुरू, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

जिला के झंडूता क्षेत्र के सुन्हानी में आयोजित जिला स्तरीय नलवाड़ मेले का शुभारंभ नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। स्थानीय ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने भव्य शोभायात्रा में भाग लिया, जो मंदिर से मेला ग्राउंड तक निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, मेला कमेटी के सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। मेला ग्राउंड में परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मंत्री ने भूमि पूजन किया, खूंटी गाड़ने की रस्म अदा की। मेले के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिनका मंत्री ने उद्घाटन एवं अवलोकन किया। कहा कि इस मेले की परंपरा सदियों पुरानी है और यह इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं लोक परंपराओं का प्रतीक है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक, प्रमिला प्रमिला बसु, शालू राणौत, तहसीलदार कुनिका, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायत के प्रधान, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें