फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी बिलासपुर बोले- विशेष बच्चे और बुजुर्ग समाज का अहम हिस्सा

विशेष रूप से सक्षम बच्चे और वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण और सम्माननीय हिस्सा हैं। उन्हें भी अन्य नागरिकों की तरह समान अवसर, सम्मान और सहभागिता का पूरा अधिकार है। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर से अंतर पीढ़ी समन्वय कार्यक्रम के तहत विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के दल को दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत उपायुक्त राहुल कुमार ने यह कहा। इस दल में अपना घर वृद्धाश्रम के 14 बुजुर्ग और नया सवेरा संस्थान के 15 विशेष बच्चे भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से इस यात्रा का आयोजन किया है। उपायुक्त ने बताया कि यह दल शनिवार शाम को वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट परेड देखेगा, जिसके लिए अमृतसर प्रशासन के माध्यम से बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके बाद रविवार, एक मार्च को दल स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेगा और जलियांवाला बाग के ऐतिहासिक दर्शन करेगा। कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से इन वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों को फल एवं अल्पाहार वितरित कर सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल, रेडक्रॉस सचिव अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। यात्रा दल का नेतृत्व मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश बंसल और बाल कल्याण अधिकारी सविता कुमारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें