उत्तर भारत के प्रसिद्ध घुमारवीं के चैहड़ अखाड़े में शुक्रवार को 13वें भारत केसरी दंगल शुरू हुआ। इस दंगल का शुभारंभ पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जिला भाजपा सचिव राजेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इसके बाद अखाड़ा के नजदीक शिव मंदिर और लखदाता मंदिर में पूजा अर्चना की गई। फिर विधिवत अखाड़े की पूजा हुई। सबसे पहले छोटे बच्चों की कुश्तियां शुरू हुई। देर शाम तक चलने वाले इस दंगल में ईरान, नेपाल सहित देश भर के पहलवान दमखम दिखाएंगे। पहलवानों में 30 लाख रूपये की इनामी राशि वितरित को जाएगी।