फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट पेश करने के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश करने का विरोध किया। उन्होंने मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार विपक्ष और अपने सहयोगी दलों को डराने के लिए ईडी सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर ध्यान भटकना चाहती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब देश की आम जनता सड़कों पर उतरेगी और केंद्र की मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, जिला महिला विकास निगम की अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें