फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पंजाब से संचालित चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि स्वारघाट थाना क्षेत्र में 14.01 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डाटा और वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ते हुए पहले मंडी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब में दबिश देकर नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को दबोच लिया। आरोपी की पहचान जशनप्रीत सिंह निवासी एसबीएस नगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के जरिए हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लायरों, रिसीवरों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। साथ ही डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें