फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: दयोली में शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत दयोली के चंगर दयोली गांव में खुले शराब के ठेके के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि एक सप्ताह पहले खुले इस ठेके की वजह से गांव का माहौल खराब हो रहा है। लोग शाम होते ही ठेके से शराब खरीद कर साथ बने हैंडपंप के पास बैठ कर पीने लग जाते हैं। इस हैंडपंप से महिलाएं और बच्चे पानी भरने आते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा हैंडपंप के पास शराब की बोतलों के भी ढेर लग रहे हैं। चंगर दयोली की महिलाएं शुक्रवार सुबह एकत्रित हुईं और ठेके के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान ठेके को भी बंद करवाया। महिलाओं के साथ स्थानीय वार्ड सदस्य सुलोचना देवी भी इस धरने में शामिल हुईं। महिलाओं का यह प्रदर्शन दोपहर तक चलता रहा है। इसी बीच पुलिस और पंचायत प्रधान भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को बताया कि इस ठेके को बंद करने के लिए प्रशासन को मांगपत्र साैंपा जाए। प्रशासन की ओर से इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि ठेके के बंद करने के लिए सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वार्ड सदस्य सुलोचना देवी ने बताया कि यह शराब का ठेका 18 अप्रैल को गांव से होकर गुजरने वाले शिमला-धर्मशाला हाईवे के किनारे खोला गया। जब से यह ठेका खुला है, तब से गांव का माहौल खराब होने लगा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को ठेके को बंद करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी यदि ठेका बंद नहीं होता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें