फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: शुरू हुआ विरासत-ए-कहलूर, रस्साकशी में दमखम दिखा रही महिलाएं

क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से लुहणू मैदान में रविवार को विरासत-ए-कहलूर खेल महोत्सव शुरू हुआ। इसमें विभिन्न महिला मंडल भाग ले रहे हैं। महिलाओं के लिए रस्साकशी, मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि इस बार का खेल महोत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह सांसद अनुराग ठाकुर का यह सुझाव था कि संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसलिए उनके निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें