फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षकों की गुणवत्ता से तय होगा स्वरोजगार का भविष्य, यूको आरसेटी में 60 ट्रेनरों का मूल्यांकन

Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 03:19 PM IST

जिले के यूको आरसेटी (RSETI) परिसर में राज्य स्तरीय आठवें डोमेन स्किल ट्रेनर सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आरसेटी संस्थानों से आए 60 डोमेन स्किल ट्रेनरों की तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक ज्ञान और प्रशिक्षण क्षमता का राष्ट्रीय मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 20 विभिन्न ट्रेडों से जुड़े प्रशिक्षकों की योग्यता भी परखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कौशल विकास कार्यक्रम की सफलता काफी हद तक प्रशिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। यदि प्रशिक्षक दक्ष और आधुनिक तकनीकों से परिचित होंगे तो वे युवाओं और महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित कर सकेंगे। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रमाणित प्रशिक्षक न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाते हैं, बल्कि नए उद्यमियों को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी गति मिलेगी। प्रदेश में आरसेटी संस्थानों की राज्य नियंत्रक अंबिका साहू ने बताया कि इस प्रमाणन कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षकों की तकनीकी क्षमता का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप प्रमाणित करना है। उन्होंने कहा कि आरसेटी संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में प्रशिक्षकों का दक्ष और प्रमाणित होना आवश्यक है, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें