फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जुखाला कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य विषय बंद होने पर दो घंटे चक्का जाम

जुखाला कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकायों की कक्षाएं बंद किए जाने के निर्णय के विरोध में स्थानीय जनता और छात्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। इस फैसले के विरोध में आज भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों, महिलाओं और युवाओं ने जुखाला कॉलेज बचाओ मंच के बैनर तले घागस से ब्रह्मपुखार मुख्य सड़क पर उतरकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों विषयों को तुरंत बहाल करने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्का जाम रखा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। धरने पर बैठे लोगों ने हाथों में बैनर ले रखे थे, जिस पर जुखाला कॉलेज बचाओ मंच, बच्चों का हक, बच्चों को वापस करो लिखा हुआ था। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर जुटे वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज से इन महत्वपूर्ण विषयों को हटाना क्षेत्र के ग्रामीण और गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। मंच से बोलते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि यहां जितने भी लोग इकट्ठा हुए हैं, वे सभी अलग-अलग संगठनों या राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन आज सभी अपनी दलगत राजनीति को पीछे छोड़कर सिर्फ और सिर्फ इस डिग्री कॉलेज और बच्चों के हक के लिए एक साथ खड़े हैं। आंदोलन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन की शुरुआत में देश और मातृभूमि के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए और सभी से इस जनहित की लड़ाई में साथ आने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें