बिलासपुर में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन के तहत हिमाचल पुलिस बैंड की प्रस्तुति शुरू हुई। जिले भर से शिक्षण संस्थानों के बच्चे और लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच रहे है। थोड़ी देर में मुख्यमंत्री सभी को नशे के खिलाफ शपथ दिलाएंगे, जिसके बाद वॉकाथॉन शुरू होगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।