भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर बध्यात में बन रही टनल नंबर 17 के बाहर लोगों को धरना देते हुए 103 दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सका है। टनल के बाहर उपमंडल सदर के नोग गांव के प्रभावित परिवार धरने पर बैठे हैं। वह 91 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि टनल निर्माण से पहाड़ी के ऊपर बने उनके घरों में दरारें आ गई हैं। चार घर तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनके प्रभावित हुए घरों का मूल्यांकन किया जाए और अधिग्रहण कर मुआवजा दिया जाए। प्रशासन के अधिकारी कई बार मौके का निरीक्षण कर के गए हैं। जांच के लिए टीमें भी बनाई गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। वीरवार को अभिषेक, केसरी देवी, कौशल्या देवी, विजय कुमार, रेखा देवी अनशन पर बैठे।