फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों ने भरे सड़क के गड्ढे

बिलासपुर जिले में बीती रात हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बारिश से उपमंडल घुमारवीं की मोरसिंघी-मसौर सड़क की हालत खस्ता हो गई। सड़क पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों ने सड़क के गड्ढे खुद भर दिए। हालांकि, पहले से हो रही बारिश के कारण सड़क पहले से खस्ताहाल में है, लेकिन बीती रात हुई बारिश से हालात और खराब हो गए हैं। वाहन चालकों को इन गड्ढों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खिलाड़ियों ने पत्थर और मिट्टी से अस्थायी तौर पर इन गड्ढों को भर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें