फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: श्री नयनादेवी जी में रविवार को पहुंच रहे देश भर से श्रद्धालु

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही पंजाब, हिमाचल,हरियाणा,दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचना शुरू हो गए थे और मंदिर के आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जहां पर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं पर प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली।मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा और उन्हें लाइनों में ही माता जी के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवानों ने भी भीड़ पर नियंत्रण बनाया है। फ्लाईओवर के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें