फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से अमन का घर का सपना हुआ साकार

झंडूता उपमंडल के गांव रोहल निवासी अमन शर्मा (25) का अपना मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत पूरा हुआ है। योजना के अंतर्गत अमन शर्मा को मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की श्रेणी में शामिल अमन न केवल अपना घर बना पाए हैं, बल्कि उन्हें प्रतिमाह मिलने वाली 4 हजार रुपये की जेब खर्च सहायता से आत्मनिर्भर जीवन की राह भी मिली है। कम उम्र में माता-पिता का साया उठ जाने के बावजूद अमन शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी। बातचीत में उन्होंने बताया कि ढाई वर्ष की आयु में पिता और साढ़े तीन वर्ष की आयु में माता का देहांत हो गया था। दादा-दादी और चाचा ने उनका पालन-पोषण किया। दसवीं तक पढ़ाई के बाद रोजगार की तलाश में उन्होंने कई जगह काम किया और अंततः परिवार के सहयोग से टैक्सी खरीदकर स्वयं का रोजगार शुरू किया। वर्तमान में वह झंडूता क्षेत्र में टैक्सी चलाकर अपना भरण-पोषण कर रहे हैं। अमन ने बताया कि पिता द्वारा निर्मित पुराना मकान अत्यंत जर्जर अवस्था में था, जहां रहना जोखिम भरा हो गया था। मजबूरी में उन्हें चाचा या नानी के घर रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए प्रयास करने पर अक्सर अनाथालय जाने का दबाव बनाया गया, लेकिन दादी और चाचा के सहारे वह अपने पैरों पर खड़े हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें