फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: ग्रेस मार्क्स में भेदभाव का आरोप, छात्रों ने मांगी निष्पक्ष जांच

ज्योरा स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने वर्ष 2025 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झंडूता सेंटर में आयोजित दसवीं कक्षा के आर्ट विषय की परीक्षा के परिणाम को लेकर कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई है। इस संबंध में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच की गुहार लगाई है। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि आर्ट विषय की परीक्षा में टेंपरिंग ,छेड़छाड़ में अंकों के वितरण में असमानता और ग्रेस मार्क्स देने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा प्रक्रिया में किसी स्तर पर लापरवाही या अनुचित हस्तक्षेप हुआ है तो इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। अभिभावकों का आरोप है कि कला विषय में सभी नौ विद्यार्थियों के अंकों में कथित रूप से छेड़छाड़ की गई, लेकिन एक विद्यार्थी को 23 ग्रेस अंक दिए गए जबकि अन्य विद्यार्थियों को केवल 5 से 6 अंक ही दिए गए। इससे विद्यार्थियों के साथ भेदभाव होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस मामले का सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ सकता है। इसलिए बोर्ड को पूरे मामले की गहन जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अभिभावकों और छात्रों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच करवाई जाए ताकि विद्यार्थियों को न्याय मिल सके। अभिभावकों ने कहा कि जांच में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर छात्र और छात्राओं में शालिनी,अंजलि, सबीता, मोनिका, अक्षय और अंकित सहित उनके परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें