फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: घुमारवीं के मझासू में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई वैन, दो घायल

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत मझासू में देर रात एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को एम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया जबकि चालक को हल्की चोट के चलते अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को दी  शिकायत में टेकचंद निवासी गांव व डाकघर जेजवीं झंडूता ने बताया कि रविवार को वह ट्रक को भोटा से बरमाणा की ओर लेकर जा रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे उसने ट्रक को गांव मझासू में सड़क के बाईं तरफ कच्चे हिस्से पर खड़ा कर दिया और सामने स्थित एक होटल में खाना खाने चला गया। जब वह होटल के बाहर बैठकर खाना खा रहा था, उसी दौरान एक ईको वैन भगेड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आई और खड़े ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी चालक सहित उसके साथ बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में ईको वैन चालक की पहचान धीरज कुमार निवासी घुमारवीं  और साथ बैठे व्यक्ति की पहचान लोकेश कुमार निवासी गांव सोई डाकघर घुमारवीं के रूप में हुई है। लोकेश कुमार को माथे और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं, वहीं धीरज कुमार को भी कई चोटें पहुंची हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना घुमारवीं में इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें