बिलासपुर में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक अधिकारी क्यों अपने पद से मुक्ति पाना चाहते हैं। ऐसा क्या दबाव है इनपर कि वो अपने पद पर भी बने रहना नहीं चाहते हैं। विमल नेगी की मौत का कारण क्या था, आज तक इसका कुछ पता नहीं लगा है। प्रदेश सरकार क्यों इस मामले को सीबीआई को नहीं सौंप रही है, यह सोचने का विषय है।