हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर के बयान पर कहा, "सोलहवाँ वित्त आयोग के पास मैं चार बार बतौर मुख्यमंत्री गया हूं और चार बार मैंने वित्त मंत्री से भी मुलाकात की है। पता नहीं जयराम ठाकुर क्या कहते हैं और कैसे कहते हैं लेकिन उनकी ये बात झूठ है... अगर हमने अपनी बात ठीक ढंग से नहीं रखी तो आप(जयराम ठाकुर) हमारा नेतृत्व करें, मैं खुद आपके नेतृत्व में जाने के लिए तैयार हूं... जयराम ठाकुर को खुद नेतृत्व करना चाहिए। मुख्यमंत्री खुद उनके नेतृत्व में जाने को तैयार है..."