फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, हुई मौत

गांव गधौली माजरा निवासी 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव गधौली माजरा का रहने वाला शौरभ यमुनानगर स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार को उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। शौरभ के पिता धनीराम भी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शौरभ परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक छोटी बहन भी है। उसकी शादी वर्ष 2024 में हुई थी। अपने पीछे वह पत्नी और आठ माह के बेटे को छोड़ गया है। युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बुधवार को गांव में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें