फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर:मंत्री विज का इंतजार करते रहे लोग, डीसी ने सवा घंटे में 15 में से 10 मामले निपटाए

यमुनानगर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में वीरवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में बिजली मंत्री अनिल विज वीरवार को भी नहीं पहुंचे। गत माह हुई बैठक में भी वह किन्हीं कारणों से नहीं आ पाए थे। फरियादी मंत्री का इंतजार करते रह गए। मंत्री के नहीं आने पर डीसी प्रीति ने लोगों की शिकायतों को सुना। बैठक में रखे गए कुल 15 परिवादों में से डीसी ने 10 का मौके पर ही निपटारा कर दिया, बाकी के पांच मामलों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। वहीं बैठक में नहीं आने पर डीसी ने एलडीएम को शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने नगर निगम के तत्कालीन एई को फर्जी प्रॉपर्टी आईडी मामले में सस्पेंड करने के लिए भी मुख्यालय को लिखने के आदेश दिए। इसी साल 27 मार्च को हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में नगर निगम की फर्जी प्रापर्टी आइडी मामले में शिकायतकर्ता महेंद्र तनेजा ने कहा था कि मंत्री अनिल विज के आदेश पर भी एफआइआर दर्ज होने के बाद भी नगर निगम के एई दीपक सखूजा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डीसी ने नगर निगम एएमसी धीरज कुमार से कहा कि दीपक सखूजा जहां भी कार्यरत है इसके लिए उसे सस्पेंड करने के लिए संबंधित कार्यालय में लिखने को कहा। डीसी ने संत नगर छोटी लाइन की बरखा रानी के मामले की सुनवाई करे हुए एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस को कलेम राशि देरी से देने के लिए पांच साल का ब्याज देने को कहा। बरखा रानी के पति युवराज सिंह ने लोन लिया था। बाद में युवराज सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि पति के निधन के बाद बीमा कंपनी ने केवल 10 लाख रुपये ही क्लेम राशि दी। यह राशि देने में भी पांच साल लगा दिए। एडीसी नवीन आहूजा ने अपनी रिपोर्ट देते हुए कहा कि बीमा कंपनी क्लेम देने में देरी की। इसलिए पांच साल का ब्याज भी कंपनी को देना चाहिए। वहीं बीमा कंपनी ने जांच में सहयोग नहीं किया। इन्हें बुलाने के लिए एसएचओ के माध्यम से समन भेजा गया। कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि क्लेम राशि देरी प्रोसेस प्रक्रिया की वजह से हुई। डीसी प्रीति ने कहा कि जब किसी का बीमा करना होता है तो आप दो दिन में कर देते हो। जब क्लेम देना हो तो पांच साल लगा देते हैं। एसपी कमलदीप गोयल ने भी कि यह अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए महिला को ब्याज राशि जल्द दी जाए। वहीं अगली बैठक में कंपनी के एमडी को बुलाने को कहा। यह रहे उपस्थित: इस अवसर पर एसपी ने कमलदीप गोयल, एडीसी नवीन आहूजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुशील कुमार, डीएसपी राजीव मिगलानी, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें