यमुनानगर में शनिवार रात डॉ. वरयाम सिंह अस्पताल और सिटी मॉल में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों का इलाज पूरा होने के बाद आज सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उनकी पुलिस रिमांड ली जाएगी। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। इनमें से एक पंजाब के पटियाला जिले (समाना क्षेत्र) का रहने वाला है, जबकि दो अन्य करनाल जिले के तरावड़ी के निवासी हैं। सभी तीनों बालिग बताए जा रहे हैं। उनका संबंध विदेश में बैठे किसी गैंगस्टर से जुड़ा हुआ है, जो सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क में आया और उसके इशारे पर यह वारदात अंजाम दी गई।