यमुनानगर में तीन दिन से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के शौचालयों में पानी नहीं आ रहा। पानी न आने से शौचालयों में गंदगी का माहौल हो गया है। इससे न केवल मरीज परेशान हैं बल्कि अस्पताल का स्टाफ भी दुखी हो गया है। पानी न होने से शौचालयों में बदबू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल की छतों पर रखे टैंक से पानी की सप्लाई बंद करवा दी है। वहीं अस्पताल की पीएमओ पानी नहीं आने की वजह ट्यूबवेल का खराब होना बता रही हैं, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्यूबवेल अब ठीक है।