हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली की लाइफलाइन कहे जाने वाले हथिनी कुंड बैराज पर बुधवार को 33,321 पानी दर्ज किया गया। ऐसे में बैराज के सभी गेट खोल कर पानी को दिल्ली की तरफ डायवर्ट किया गया। हालांकि बाराज पर स्थिति सामान्य है, लेकिन पहाड़ी एरिया के कैचमेंट में भारी बारिश हुई तो बैराज का जलस्तर और अधिक बढ़ सकता है। बैराज पर तैनात कर्मचारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कर्मचारी हर घंटे पानी के लेवल को रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं लेकिन बैराज से जो पानी छोड़ा गया है। वह 72 घंटे में दिल्ली में पहुंचेगा। उधर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग के अनुसार हम पानी के लेवल पर नजर बनाए हुए हैं। अभी स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन कर्मचारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने के लिए बोला गया है।