फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में कोहरे से ट्रेनें रद्द व लेट, इंतजार में वेटिंग हाल में बैठे यात्री

यमुनानगर में कोहरे के चलते काफी ट्रेनें रद्द व लेट हो रही हैं, जिसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। जो ट्रेनों के निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन तो पहुंच रहे हैं, पर यहां ट्रेनों के रद्द होने पर उल्टे पांव वापस लौट रहे हैं। साथ ही देरी से चल रहीं ट्रेनों के इंतजार में वेटिंग हाल में इंतजार करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही नजारा यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर सुबह, शाम व रात में मिल रहा है। यहां से निकलने वाली अधिकांश गाड़ियां देरी से चल रही हैं, वहीं गाड़ी संख्या 14681-82 जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से एक फरवरी 2025 तक रद्द है। गाड़ी संख्या 14523-24 हरिहरनाथ एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक रद्द और गाड़ी संख्या 14615-16 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी 2025 तक रद्द की गई है। इसके अलावा कोहरे के कारण जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर से मुंबई सेंट्रल जाने वाली गोल्डन टेंपल सुपरफास्ट मेल अपने निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देरी से पहुंची। अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची। फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी आधा घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल भी आधा घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 घंटे की देरी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। इस तरह ट्रेनों के रद्द होने के साथ उनके देरी से चलने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें