फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर के मॉडल टाउन में कुत्तों का आतंक, बच्चों और बुजुर्गों को बना रहे शिकार

यमुनानगर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। जिससे कालोनी के लोग दहशत में है। लोगों का कहना है कि कुत्ते आए दिन बच्चों, बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। कई बार कुत्तों के डर से लोग वाहनों से गिरकर भी घायल हो चुके है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम और डीएसपी को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को मॉडल टाउन निवासी लवलीन धामी के साथ बड़ी संख्या में लोगों एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि गली में बच्चे व महिलाओं को कुत्ते के काटने का भय बना रहता है। यहाँ तक की निगम के सफाई कर्मचारी भी कुत्तों के काटने के भय से गलियों में सफाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले दिनों कॉलोनी वासियों का महिला से झगड़ा हो गया था। महिला 20-25 आवारा कुत्तों को खाना तो डालती है। यह मामला थाने तक भी पहुंचा था। हालांकि, बाद में समझौता हो गया था। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने कहा कि प्रशासन उचित कार्रवाई करे और समाज को आवारा कुत्तों के आतंक से बचाए। शहर की सभी क्षेत्रों मे आवारा कुत्तों के आतंक से प्रभावित हैं। उन्होंने एसडीएम सोनू राम व डीएसपी कंवलजीत को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अनमोल, मोहित, राजेश, ललित गुरचरण सिंह,भूपिंदर सिंह, गगनदीप सिंह, रवि कुमार, विशाल, कवल, तजिंदर मनजीत, आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें