यमुनानगर के महाराणा प्रताप चौक से गुजरने वाले लोगों के वाहनों की उस समय अचानक ब्रेक लग गई, जब लोगों ने यमराज की वेशभूषा में व्यक्ति को घूमते देखा। इस दौरान एसपी राजीव देसवाल सहित भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। जब पूछा तो पता चला कि लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। कलाकार ने लोगों ने कहा कि यदि वे नियमों का पालन नहीं करेंगे तो सड़क पर यमराज के दर्शन होंगे। यह कार्यक्रम शहर के शहीद भगत सिंह चौक पर डीएसपी कंवलजीत के नेतृत्व में किया गया।