फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर के फरकपुर थाने में किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

यमुनानगर के ममिदी गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों और भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने फर्कपूर थाना में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक मामले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में शामिल ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने पशुओं और उनके चारे सहित थाने परिसर में ही डेरा डाल देंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अपने खाने-पीने की व्यवस्था भी थाने के अंदर ही करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में भारी रोष है। भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गांव के लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन शुरू किया गया है और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना परिसर में मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल थाना परिसर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें