फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में प्रयागराज के लिए बस चलाने की तैयारी, अफसर बना रहे योजना

नवीन दलाल Updated Sat, 01 Feb 2025 05:31 PM IST

प्रयागराज के लिए यमुनानगर से अगले कुछ दिनों में हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू हो सकती है। इसको लेकर रोडवेज अफसर योजना बना रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो फरवरी के पहले सप्ताह में ही यमुनानगर से प्रयागराज के लिए बस चलने की संभावना है। इसके साथ यमुनानगर से पंचकूला के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिसके मुताबिक यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 6.50 व दोपहर दो बजे पंचकूला की बस हो गई है। बता दें कि पंचकूला के लिए कई वर्षों यमुनानगर डिपो की सीधी बस सेवा बंद रही। कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने से पहले यमुनानगर डिपो की पंचकूला और कालका के लिए एक-एक बस संचालित होती थी। उसके बाद यह रूट बंद पड़े थे। हालांकि पंचकूला डिपो की सुबह 6.30 बजे एक बस यमुनानगर से आ-जा रही थी, पर एक ही समय बस होने से यमुनानगर से पंचकूला जाने व लौटने में जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पंचकूला के लिए सीधी बस न होने पर जिले के लोगों को पहले अंबाला, चंडीगढ़ फिर आगे पंचकूला की बस लेनी पड़ती थी। यही परेशानी पंचकूला सरकारी विभागों के मुख्यालय जाने व लौटने में अफसरों व कर्मचारियों को भी थी। इसके अलावा पंचकूला में कालका जी मंदिर भी जिले से काफी श्रद्धालु जाते हैं, उन्हें भी पंचकूला जाने व लौटने में बसों बदलने की परेशानी झेलनी पड़ती थी। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए यमुनानगर डिपो की बसों के पंचकूला रूट पर दो समय शुरू कर दिए गए हैं। इसमें एक समय यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 6.50 और दूसरा दोपहर दो बजे का है। इससे पंचकूला सरकारी विभागों के मुख्यालय आने-जाने वाले अफसरों व कर्मचारियों सहित कालका जी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं सहित रूट के अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पंचकूला के लिए यमुनानगर डिपो की बस के दो समय शुरू किए हैं। एक सुबह 6.50 व दूसरा दोपहर दो बजे का है। दोनों समय यमुनानगर बस स्टैंड से पंचकूला की बस हो गई है।- भीम सिंह, डीआई, यमुनानगर डिपो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें