फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: साढौरा के एसएस पब्लिक स्कूल में एसपी कमलदीप गोयल ने पढ़ाया छात्रों को नशा, साइबर और यातायात का पाठ

एसएस पब्लिक स्कूल, साढौरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ डीएसपी, महिला थाना प्रभारी शीलावंती, साढौरा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, सेफ सिटी टीम से एएसआई नीलम तथा थाना सदर के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षा, कानून और सामाजिक संवेदनशील मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। एसपी कमलदीप गोयल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि इंटरनेट का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी अपने परिजनों या पुलिस को दें। एसपी ने छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई और कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है, इसलिए उनका सुरक्षित और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती ने बच्चों को जीवन में कुछ अलग और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास और अनुशासन अपनाने की सलाह दी तथा बताया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ सकारात्मक सोच भी जरूरी है। सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने विद्यार्थियों को गुड टच–बैड टच साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें