फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में बंदरों का उत्पात

राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में खूंखार बंदरों ने खूब उत्पात मचाया हुआ है। यहां पर 15 से 20 बंदरों का झुंड है जो स्कूल में लगातार घूमता रहता है। बंदर इतने खूंखार हैं कि डराने पर विद्यार्थियों व अध्यापकों पर हमला कर देते हैं। स्कूल में आधा दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों सहित अध्यापक व गेटमैन को बंदर काट चुके हैं। कई बार बंदर हमला कर चुके हैं और विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने भागकर जान बचाई है। इसके बाद स्कूल की ओर से वन्य जीव एवं प्राणी विभाग, नगर निगम सहित डीसी को शिकायत दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बंदरों के डर के कारण विद्यार्थियों ने स्कूल आना कम कर दिया है। बंदर कभी भी विद्यार्थियों पर हमला कर देते हैं। कक्षाओं में घुसकर उत्पात मचाते हैं। कक्षा में घुसकर विद्यार्थियों की किताबें, खाना व अन्य सामग्री उठाकर सामान उठा कर ले जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को होती है। छोटी कक्षा के बच्चे बंदरों के डर के कारण कक्षाओं में दुबके रहते हैं। बंदर हमला न कर दें, इसलिए शिक्षक खिड़की दरवाजे बंद रखते हैं। यही नहीं बंदर मैदान में घूमते रहते हैं, जिस कारण विद्यार्थी शौचालय तक नहीं जा पाते हैं। बंदरों के कारण प्राचार्य व अध्यापकों ने विद्यार्थियों के मैदान में निकलने पर रोक लगा दी है। प्राचार्य मोहम्मद जावेद ने बताया कि बंदरों ने कई महीने से आतंक मचाया हुआ है। कई बच्चों व विद्यार्थियों के साथ स्टाफ सदस्यों पर हमला कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक बार पांच छह बंदरों के झुंड ने चौकीदार पर हमला करके तीन-चार जगह काट लिया। इसी तरह शिक्षक रजत कुमार को भी बंदरों ने काटा है। उन्होंने बताया कि बंदर विद्यालय के सात विद्यार्थियों को काट चुके हैं। उनके डर के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बंदर कक्षा में घुस जाते हैं। विद्यार्थी मैदान में खेलते हैं या किसी धूप में आते हैं तो हमला कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे कई बार शिकायत कर चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें