फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुथूट फाइनेंस कपंनी के कार्यालय में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास

यमुनानगर में चोरों ने प्यारा चौक पर स्थित मुथूट फाइनेंस गोल्ड कंपनी के कार्यालय को निशाना बनाया है। स्ट्रांग रूम न खुलने के बाद बदमाश लैपटॉप लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल क जांच शुरू कर दी है। वारदात थाना शहर क्षेत्र के मुथूट फाइनेंस कार्यालय में हुआ। चोर ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। सबसे पहले कैमरा के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कार्यालय के अंदर शीशे तोड़े गए हैं। अलमारी में से कागजों के साथ छेड़खानी की गई है। चारों तरफ कागज बिखरे हुए मिले। लेकिन, चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए।चोरी की घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मुथूट फाइनेंस गोल्ड कंपनी मैनेजर आशीष ने बताया कि वह रात को भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। एक लैपटॉप चोरी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें