फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: सड़क के बीचों-बीच बुरादा की ट्राली पलटी, लगा लंबा जाम

शहर में आज सुबह यातायात व्यवस्था उस समय बिगड़ गई जब सड़क के बीचों-बीच पंचायत भवन के सामने बुरादा से भरी ओवरलोड ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली पलटने से सड़क पर बुरादा फैल गया, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात के समय ट्रॉली चालक ने मोड़ काटते समय नियंत्रण खो दिया, जिससे ओवरलोड ट्रॉली एक ओर झुककर सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों की बसें, ऑफिस जाने वाले लोग और एंबुलेंस तक जाम में फंस गईं और स्कूली बच्चे भी स्कूल में देरी से पहुंचे सुबह के समय जब होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर पहुंचे तो देखा बुरादा से भरी ट्रॉली सड़क के बीचो बीच पलटी हुई है और रात के समय यह ट्रॉली पलटी होगी। ट्रॉली जिस तरह से पलटी है उससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से बुरादा हटाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रॉली को हटाया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। वाहन चालकों का कहना है कि भारी वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सख्ती से कराया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। जिस तरह से ट्रॉली सड़क के बीच में पलटी है ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें