फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में समाधान शिविर में फरियादी कम और अधिकारी ज्यादा, आईं सिर्फ तीन शिकायतें

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Dec 2024 02:24 PM IST

यमुनानगर नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालय में लग रहे समाधान शिविर में फरियादी नहीं पहुंच रहे या नाममात्र पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि शिविर में आने वाले फरियादियों से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जो सुबह नौ से ग्यारह बजे तक लग रहे शिविरों में फरियादियों के इंतजार में दो घंटे बैठे रहते हैं। मंगलवार को भी शिविर में सिर्फ तीन ही शिकायतें आईं। इस तरह लोगों का कम रूझान देख निवर्तमान पार्षद शिविरों का समय बदलने की मांग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम के आदेश पर 22 अक्तूबर से समाधान शिविर लग रहे हैं। इसकी शुरुआत में काफी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचने लगे थे, पर धीरे-धीरे शिविर में आने वाले लोगों की संख्या कम होती जा रही है। निवर्तमान पार्षदों में निर्मल चौहान, रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि कम हुए रूझान वजह समाधान शिविर का निर्धारित समय है, जो सुबह नौ से ग्यारह बजे तक है। सर्दी में इस समय पर लोग अपने कामकाज छोड़ शिविर में नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि शिविरों का समय ग्यारह से दोपहर एक बजे तक तय किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने कामकाज निपटाकर शिविर में पहुंच पाएं और अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवा पाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें