फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: कनाडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उधमप्रीत सिंह का यमुनानगर में अंतिम संस्का

यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक उधमप्रीत सिंह का गुरुवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। कनाडा में सड़क हादसे में मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। बेटे की असमय मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे उधमप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट से यमुनानगर के छोटा मॉडल टाउन स्थित उनके घर पहुंचाया गया। जैसे ही ताबूत घर पहुंचा, परिवार में मातम छा गया। माता-पिता अपने इकलौते बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यमुना घाट सिटी सेंटर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां अरदास के बाद पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उधमप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। उनके चचेरे भाई अमनजोत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अमनजोत भी कनाडा में ही रहता है और दोनों चचेरे भाई वहां पास-पास ही रहते थे। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें