फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में वन विभाग की टीम पर खैर तस्करों ने की फायरिंग, मौके से मिला गोली का खोल

नवीन दलाल Updated Sun, 04 May 2025 01:07 PM IST

बेखौफ खैर तस्कर वन विभाग के कर्मचारियों पर फायरिंग करने से भी नहीं चूक रहे हैं। देर रात खैर तस्कर वन विभाग के कर्मचारियों पर फायरिंग कर और मौके से फरार हो गए। पुलिस की टीम को मौके से चप्पल, खेर की लकड़ी के पीस, आरा पत्ती और गोली का खोल बरामद हुआ है। खंड प्रतापनगर के कलेसर रेंज में देर रात खैर तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में वन विभाग के कर्मचारी बाल बाल बच गए। वन विभाग के दरोगा संदीप कुमार ने बताया कि रात के अंधेरे में खैर तस्कर लकड़ी काट रहे थे जब हम मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हम बाल बाल बच गए जब हमने उनका पीछा किया तो वह मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि वह तीन खैर तस्कर थे। जिसकी शिकायत हमने प्रतापनगर थाना पुलिस को दी। हमें एक गोली का खोल, खैर की लकड़ी के पीस और शोल के अलावा आरी पत्ती भी बरामद हुई है। जंगल के रखवाला रोशन लाल ने कहा कि वह हमारे सामने खेर के पेड़ काट रहे थे जब हमने उन्हें रोका तो वह फायरिंग कर भाग निकले हमने उनका पीछा भी किया वह जंगल से नागल पट्टी की तरफ दौड़े। प्रतापनगर थाने की पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो वह रात को मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरे की वजह से कार्रवाई नहीं हो पाई इसके बाद सुबह प्रताप नगर थाना प्रभारी सचिन की अगवाई में सीन ऑफ क्राइम की टीम और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो मौके से एक गोली का खोल। खोल लकड़ी के पीस और चप्पल बरामद हुई है। उन्होंने बताया है कि जल्द ही खैर तस्करों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें