फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: 500 में से 493 अंक लेकर कामाक्षी ने किया कमाल, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रदेशभर में दूसरा स्थान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 08:52 PM IST

चांदपुर कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कामाक्षी ने 12वीं कक्षा की कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। कामाक्षी की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल में अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर छात्रा को बधाई दी। कामाक्षी ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसे इंग्लिश में 99, कंप्यूटर साइंस में 100, बिजनेस में 100, अकाउंटेंसी में 98 और इकोनॉमिक्स में 96 अंक मिले हैं। अभी किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा कामाक्षी का परिवार कामाक्षी पिछले 25 वर्षों से किराए के मकान में रह रहे परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता सुरेंद्र कुमार मजदूरी का कार्य करते हैं, जबकि माता वीना देवी गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक परिस्थितियां साधारण होने के बावजूद माता-पिता ने बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। कामाक्षी की छोटी बहन साक्षी 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। सबसे अच्छा लगता है बिजनेस सब्जेक्ट कामाक्षी ने बताया कि शुरुआत में इकोनॉमिक्स विषय उसे कठिन लगता था, लेकिन लगातार मेहनत और अभ्यास से उसमें आत्मविश्वास आया। उसका सबसे पसंदीदा विषय बिजनेस स्टडीज रहा। उसने बताया कि वह रोजाना 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया पर भी केवल पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही देखती थी। परीक्षा की तैयारी के दौरान उसने नियमित रिवीजन और टाइम टेबल का सख्ती से पालन किया। प्रेरणा बने माता पिता व शिक्षक अपनी सफलता का श्रेय कामाक्षी ने माता-पिता के संघर्ष और स्कूल के बिजनेस शिक्षक चक्षु चड्ढा को दिया। उसने कहा कि उसके माता-पिता लगातार मेहनत कर उसे पढ़ा रहे हैं, यही उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें