फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, 65-65 फीट ऊंचे होंगे कुंभकरण व मेघनाद के पुतले

विजयादशमी पर जिले में वीरवार की शाम रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इस बार मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में दशानन के 70 फीट ऊंचे पुतला जलेगा। साथ ही 65-65 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। तीनों पुतले मॉडल टाउन के श्री सनातन धर्म मंदिर में तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें मॉडल कॉलोनी के महेंद्र मनचंदा अंतिम रूप दे रहे हैं। तीनों पुतलों को बनाने में एक माह 15 दिन का समय लग चुका है। तीनों पुतलों को बनाने में करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें