यमुनानगर में ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से स्मैक, अफीम और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।