यमुनानगर जिले में शनिवार को कई जगहों पर आग लग गई। इनमें से ज्यादातर आग खेतों में गेहूं के फानों व कबाड़ में लगी। वहीं भूत माजरा में एक एकड़ में गन्ना जल गया जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं जगाधरी के मिलिट्री ग्राउंड में पड़े कबाड़ में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।