फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में धरना दे रहे किसानों और पुलिस में धक्कामुक्की, पराली जलाने पर की जा रही कार्रवाई का विरोध

यमुनानगर में पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने के विरोध में धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को लघु सचिवालय में पुलिस की धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। इसके विरोध में किसानों ने नारेबाजी कर दी। किसानों को पुलिस की गाड़ियों में बैठाकर पुलिस लाइन में छोड़ दिया गया। किसानों ने धक्कामुक्की के विरोध में यमुनानगर में सात नवंबर को प्रदेशभर से किसानों व नेताओं की महापंचायत करने की बात कही। जिसमें कड़ा निर्णय लेने की बात कही गई। यह सब घटनाक्रम तब हुआ जब कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, अंबाला सांसद वरुण मुलाना, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व जगाधरी विधायक अकरम खान और जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका लघु सचिवालय के अंदर विकास कार्यों को लेकर बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें