फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में जगाधरी अनाज मंडी में किसानों का जाम, राहगीर हुए परेशान

बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में बुधवार को जगाधरी अनाज मंडी में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। हालांकि यह जाम करीब पांच मिनट तक ही रहा, लेकिन इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना था कि बायोमेट्रिक प्रक्रिया में अत्यधिक समय लग रहा है, जिससे उनकी फसल की बिक्री प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि गेट पास भी मैन्युअल तरीके से दिए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्था और अधिक धीमी हो गई है। किसानों ने मांग की कि प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में मंडी सेक्रेटरी विशाल गर्ग ने बताया कि बायोमेट्रिक से जुड़ी समस्या केवल जगाधरी ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है और जल्द ही सर्वर को दुरुस्त कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें